
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न गांव के बेरोजगार युवक विगत दिनों रोजगार की तलाश में टेटा बादिया गांव निवासी कांद्रा माहली ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ले जाकर इंडियन ऑयल में ठेकेदार के अधिन काम पर लगाया गया था. वहां पर मजदूरों ने दो माह काम किया इस दौरान मार्च-अप्रैल माह से लॉकडाउन होने पर उन्हें यह कह कर घर भेज दिया गया कि उनकी मजदूरी का रुपये उनके बैंक अकाउंट में भेज दी जाएगी परंतु अबतक मजदूरों को उनका बकाया भुगतान ठेकेदार द्वारा नही किया गया है. मजदूरों को मजदूरी नही मिलने से उनके समक्ष आर्थिक स्थिति उत्पन्न हो गई है. मजदूरों ने सोमवार को जिप सदस्य सह आजसु नेता बुद्धेश्वर मुर्मू से उनके कार्यालय में जाकर मिलकर समस्या से अवगत कराया. मजदूरों ने बताया कि मुसाबनी प्रखंड के टेटा बादिया, मोरिचझोपड़ी , रायपहड़ी, बादिया, कापागोड़ा गांव के दर्जनों मजदूर बंगाल के खड़गपुर रोजगार करने गये थे. वहां वे सभी इंडियन ऑयल के सिपल हैदराबाद के ठेका कंपनी के अधीन दो महीने तक काम किया. परंतु ना तो ठेकेदार ने वकाया राशि दिया और न ही मुंसी ने अबतक भुगतान किया है. मजदूरों ने जिप सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू के समक्ष बताया की विगत 23 जून को इस संबंध में मुसाबनी थाना में लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है परंतु अब तक कोई पहल नही किया गया है. मौके पर जिला पार्षद मुर्मू ने मामले की जानकारी मिलने के पश्चात मुसाबनी थाना पदाधिकारी से बातकर मजदूरों के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है. जिला पार्षद ने मजदूरों को श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के नाम से भी एक आवेदन देने की बात कही है ताकि वे मजदूरों को श्रम विभाग से भी बकाया राशि दिलाने की दिशा में पहल कर सके. मौके पर कारू मार्डी, किशन हेंब्रम, कारू किस्कू, तिलका मुर्मू, शिरू हेंब्रम, फागू सोरेन, गौरांग बेसरा दसमत टुडू समेत अन्य मजदूर उपस्थित थे.






