रांची / जमशेदपुर : शुक्रवार की सुबह रांची स्थित आवास पर स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता से कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने मुलाकात की एवं कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित की. इस दौरान दोनों नेताओं में संगठनात्मक मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई. मजदूर वर्ग को केन्द्र सरकार के काले कानूनों से अवगत कराने और मजदूर वर्ग में आपसी एकजुटता बनाने के अपील करने एवं आगामी दिनों में मजदूर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए ऐक्शन प्लान पर विस्तारपूर्वक बात हुई. (नीचे भी पढ़ें)
बन्ना गुप्ता ने झारखंड प्रदेश असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस को असंगठित क्षेत्र के कामगारों को संगठन से जोड़ने एवं उनकी आवाज बुलंद करने की बात कही एवं कांग्रेस की विचारधारा से प्रदेश भर के असंगठित कामगारों को अवगत कराने एवं कांग्रेसी विचारधारा से जोड़ने को कहा है. शैलेश पांडेय के साथ बन्ना गुप्ता से मुलाकात करने वालों में केबुल यूनियन के महामंत्री यूके शर्मा, आशुतोष सिंह, अवधेश सिंह, अंजन राय और प्रियांशु पांडेय शामिल थे.




