चाकुलिया : बहरागोड़ा प्रखंड के सालदोहा गांव निवासी शिक्षक तारापदो गोप गुरूवार को विधालय के बच्चों के मद के मीड डे मील के 1.5 लाख रुपये मोहनपुर बैंक अॉफ इंडिया से निकासी कर घर लौट रहे थे. शिक्षक ने बताया कि वह मानुषमुरिया बाजार में बाइक खड़ाकर एक दुकान से खुदरा लेने गये थे, इसी बीच उचक्कों ने बाइक की डिक्की से 1.5 लाख रुपये की चोरी कर ली. घटना की सूचना पाकर पुलिस मानुषमुरिया बाजार पहुंची और मामले की जानकारी शिक्षक से ली. पुलिस ने चोरी के मामले में एक दुकान की सीसीटीवी फुटेज को देखा. फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक युवक पैदल चलकर शिक्षक की बाइक के पास पहुंचा और डिक्की खोलकर रुपये की चोरी कर कुछ दूर पैदल चलने के बाद एक बाइक पर बैठकर चाकुलिया की और भाग निकला. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.







