पोटका : भीषण गर्मी के बाद गुरुवार को हुए मौसम खराब के कारण पोटका में एक महिला की वज्रपात से हो गई है. पोटका थाना क्षेत्र के हेंसलबिल गांव मे आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई है .घटना दोपहर लगभग एक बजे की है. मिली जानकारी अनुसार हेंसलबिल गांव की महिला मुस्कान हांसदा (23 वर्ष) अपने घर के समीप ही खड़ी थी. इसी दौरान मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से वह बेहोश हो गई. (नीचे भी पढ़े)
परिजनों द्वारा उसे इलाज हेतु स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पोटका सीएचसी ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना स्थानीय लोगो द्वारा पोटका पुलिस एवं अंचल कार्यालय को दे दी गई है .ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजा की मांग की है .







