चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के रूपुषकुंडी गांव के काशिया टोला में लगें 10 केबीए का ट्रांसफार्मर विगत तीन माह से खराब है. ट्रांसफार्मर जल जाने से टोला के ग्रामीण विगत तीन माह से अंधकार में रहने पर विवश है. मौके पर टोला की महिलाएं ममता नायेक, तरू नायक, दिपती नायक, संध्या नायक, काजल नायक, लखी नायक ने बताया कि टोला में बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीण और छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं पंचायत के विभिन्न गांव में अक्सर हाथियों का प्रवेश होता है जिस कारण शाम ढलते ही ग्रामीण हाथियों के भय से अपने अपने घरों में दुबक जाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों ने बताया कि गांव या टोला में कोई भी जन प्रतिनिधि नहीं आते हैं, जिस कारण वे अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत नहीं करा पाते हैं. वे सभी जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों के उपेक्षा के कारण समस्याओं के मकड़ जाल में उलझ कर रह गये है. ग्रामीणों ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारियों से मांग किया है कि जल्द से जल्द टोला में खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराए ताकी ग्रामीणों को अंधकार से निजात मिल सके.



