बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत के धानघोरी गांव में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. गांव में स्थापित 63 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीणों को गर्मी और अंधेरे के साए में रातें बितानी पड़ रही हैं. बिजली न रहने से गांव में पेयजल संकट भी गहरा गया है. चापाकल और समरसेबल पंपों पर निर्भर ग्रामीणों को पीने की पानी के लिए भटकना पड़ रहा है. साथ ही बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना संबंधित विद्युत विभाग को दे दी गई है, लेकिन अब तक विभाग द्वारा पहल नहीं किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
विभाग के उदासीन रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के वरीय अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मामले का संज्ञान लेते हुए अविलंब नया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है, ताकि गांव की बिजली व्यवस्था बहाल हो सके.












