रामगोपाल जेना चक्रधरपुर: टोकलो हाट बाजार परिसर से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा हटाकर डेंगगुटु में सड़क किनारे रखे जाने को लेकर आदिवासी मुंडा समाज में भारी आक्रोश है. मंगलवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप समाज के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना पर नाराजगी जताई. (नीचे भी पढ़े)
साथ ही साथ एसडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम के कहा कि मुंडा समाज ने प्रतिमा को पुराने स्थान पर सम्मानपूर्वक पुनः स्थापित करने और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की.












