जादूगोड़ा : यूसिल का स्वच्छता अभियान (16-28 फरवरी) सोमवार को परवान चढ़ा. यूसिल अधिकारी टी भट्टाचार्य की अगुवाई में गुर्रा नदी (बराज,यूसिल) के आस-पास क्षेत्र, मुक्तिधाम की रंग रोगन, मरम्मत, सिद्धू-कान्हू चौक समेत सभी जगहों की सफाई के साथ ही वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. इस कार्य में सामाजिक संगठनों का भी सहयोग मिला, जिसकी वजह से जादूगोड़ा मुख्य सड़क किनारे रखे यूसिल के कूड़ेदानों की भी सफाई हुई. यूसिल के इस स्वच्छता अभियान की चहुंओर चर्चा हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)

इस बाबत यूसिल अधिकारी टी भट्टाचार्य ने कहा कि इसके बाद बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी एवं उसके प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस अभियान में जुगल कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, रोहित सिंह, सुरधू मांझी, , बसंत टॉपनो, सरस्वती मुर्मू, टी भट्टाचार्य, अशोक रथ, (एओ, एस्टेट) श्री सीबी सिंह, यूसिल सीएसआर टीम ने अहम योगदान किया.














