
चाकुलिया : चाकुलिया में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रयास कर रहा है. पदाधिकारी लोगों को कोविड-19 के प्रभाव को रोकने के लिए तरह-तरह की तरकीब अपना रहे हैं. चाकुलिया के बीडीओ देवलाल उरांव और प्रखंड कृषि पदाधिकारी देव कुमार ने बाजार में लोगों को सबक सिखाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है. पदाधिकारी सड़क पर मास्क जांच अभियान के दौरान बगैर मास्क पहने लोगों के हाथों में पोस्टर देकर उसकी फोटो खींच रहे हैं. पोस्टर में लिखा हुआ है “मैं समाज का दुश्मन हूं, मैं चाकुलिया में कोरोना फैला रहा हूं इस कारण मैं समाज का दुश्मन हूं”. मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसा कर बगैर मास्क पहने घूम रहे लोगों को शरमिंदा कर उन्हें कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार द्वारा पारित नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है. पदाधिकारियों ने बगैर मास्क पहने लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया.



