
चाकुलिया : झारखंड में युवा कांग्रेस के विभिन्न पदों की चुनाव ऑनलाइन वोटिंग प्रक्रिया के तहत हुआ था। चुनाव के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह चौहान, सन्नी बेरा, राजेश सबर और अंशु मिश्रा उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में थे। चुनाव में सर्वाधिक 433 वोट हासिल कर विक्रम सिंह चौहान बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बने हैं। वहीं अंशु मिश्रा 277 वोट लाकर उपाध्यक्ष बने हैं। विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि वे विस क्षेत्र में अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे और लोगों की हर समस्याओं का समाधान संबंधित पदाधिकारी से मिलकर कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विधान सभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर विस क्षेत्र के युवाओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।














