
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के बेंदा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के गोबरदुभा गांव निवासी युवक पूर्णचंद्र मुंडा ने सालबनी टोला में जाकर फांसी लगा ली. वहां बेंदा गांव के पास बनकाटा गांव में मृतक का ससुराल था. मृतक पूर्णचंद्र का दो बच्चे है, जिसमें चार साल की बेटी और एक साल का बेटा शामिल है. बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के कारण युवक काफी सदमा में था, जिस कारण अपने ससुराल जाकर उसने फांसी लगा ली. मृतक पूर्ण चंद्र मुंडा के ससुर कांद्रा सिंह और उनकी बेटी मालती मुंडा (मृतक की पत्नी) को बहरागोड़ा थाना में पूछताछ की जा रही है कि आखिर किन कारणों से युवक ने फांसी लगायी है. मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गयी है. पूर्णचंद्र की लाश बेल के पेड़ से लटका हुआ पाया गया. यह पेड़ सरोज मैती के बगान में था. ग्रामीणों ने जब शव को देखा तब जाकर पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक की आसपास के लोगों ने ही कांद्रा सिंह के दामाद के रुप में की. इस बीच मृतक की पत्नी मालती ने बताया कि वह पिछले 20 से ज्यादा दिनों से अपने मायके में है. पति पांच दिनों से उसके मायके में ही रह रहा था. सोमवार की शाम वह शौचालय के लिए घर से निकला, जिसके बाद वह नही लौटा. परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. अंतत: मंगलवार की सुबह उसका शव पेट से लटकता हुआ पाया गया.














