
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालापाथर पंचायत के बनकाटी सबर टोला में जिप सदस्य शिव चरण हांसदा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कैम्प कर सबरों की समस्या से अवगत हुए. सबरों ने जिप सदस्य के समक्ष पेंशन, राशन कार्ड की समस्याओं को रखा. सबरों ने बताया कि वर्ष 18-19 में उन्हें बिरसा आवास स्वीकृत हुआ जो अबतक अधूरा है. कहा कि आवास निर्माण के लिए विभाग द्वारा उन्हें दूसरी और तृतीय किस्त राशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिस कारण वे सभी अधूरे आवास का निर्माण नही कर पा रहे हैं. सबरों की समस्या से अवगत होकर जिप सदस्य ने सबरों के बीच पेंशन फार्म और राशन कार्ड के फर्म का वितरण किया और सबरों को आश्वस्त किया कि वे बीडीओ से मिलकर जल्द ही लंबित आवास निर्माण की अगले किस्त का भुगतान कराने का प्रयास करेंगे. मौके पर मुखिया सुगि बेसरा, पंचायत सचिव चंडी चरण भोल, समाय हांसदा, भोलानाथ सोरेन, लालू हांसदा, भोकेट सबर, राम सबर, गोपीनाथ सबर, निमाई हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे.







