
जमशेदपुर : ऑल इंडिया संथाली फिल्म एसोसिएशन (एआईएसएफए) के कोर कमेटी के सदस्य एवं कदमा संथाल जाहिर स्थान कमेटी के महासचिव धनु राम मुर्मू का सोमवार को पैतृक गांव राजनगर प्रखंड के बुरसा गांव में दफना कर अंतिम संस्कार किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, भाजपा नेता रमेश हांसदा के साथ-साथ ऑल इंडिया संथाली फिल्म एसोसिएशन के कई कलाकार मुख्य रूप से दशरथ हांसदा, सांगेन हंसदा, राजू राज, बिरुली, मनोज हेमराम, साहिल हंसादा मौजूद रहे. ऑल इंडिया संथाली फिल्म के महामंत्र महासचिव सुरेंद्र टुडू जयपाल मुर्मू भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि धनु राम मुरमू कदमा में रहकर कई सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहते थे. रीगल मैदान में सरहद बृहद संथाली फिल्म महोत्सव आयोजन में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे. आज इनके अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दी.





