जमशेदपुर : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के जिला उपाध्यक्ष मानद फ्लाइंग ऑफिसर प्रमोद कुमार दास का हृदय गति रुकने से देहांत हो गया. संगठन को जानकारी मिलते ही जो जैसे था वैसे ही अस्पताल गए और इस विषम परिस्थिति में भारी बारिश के बीच परिवार का सहयोग किये. उनके पार्थिव शरीर को टीएमएच के मॉर्चरी में रखा गया और उनके पुत्र अविनाश कुमार, जो सीआरपीएफ में असिस्टेंट इंस्पेक्क्टर एवं बेटी डॉक्टर आशना के आने की प्रतीक्षा की गई. एचएफओ प्रमोद कुमार दास, जो 40 साल सेना में चुनौतीपूर्ण सर्विस की और सेवानिवृति के बाद भी समाज और संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे. उनके बेटे और बेटी के आने का प्रतीक्षा किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार की सुबह 8 बजे उनका पार्थिव शरीर संगठन के शेख अनवर जावेद हुसैन, नरेंद्र कुमार, विकास कुमार, जावेद खान के सहयोग से टीएमएच से घर पहुंचा जबकि सुरेंद्र मौर्या, दिनेश सिंह, अशोक श्रीवास्तव, महेश कुमार के सहयोग से नेशनल फ्लैग फूल माला और अन्य रीति की तैयारी की गयी. कुंदन सिंह ने मोक्ष वाहन की व्यवस्था जिला पार्षद के सहयोग से किया. जबकि पूरे कार्यक्रम के संचालन में जिला अध्यक्ष बृजकिशोर सिंह, जिला महामंत्री सुशील कुमार सिंह ने शहर से दूर होने के बावजूद जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल किशोर सिंह एवं ऑफिसर सीनियर वेटरन ब्रिगेडियर रणविजय सिंह ईसीएचएस ऑफिसर इंचार्ज ग्रुप कैप्टन ओपी सिंह को जानकारी देकर पूरे कार्यक्रम के कुशल संचालन में सहयोग प्रदान किया. (नीचे भी पढ़ें)

जिला प्रशासन के सहयोग से पुलिस पीसीआर ने सुंदरनगर, परसुडीह, बागबेड़ा, जुगसलाई, बिष्टुपुर क्षेत्र को अपनी अगुवाई में पार कराया. संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा पुष्प चक्र चढ़ाने के बाद स्थानीय यूनिट के वीर सैनिकों ने जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन की तरफ से पुष्प चक्र चढ़ाया. बेटे ने मुखाग्नि दी. इस कार्यक्रम में परिवार के साथ साथ दिनेश सिंह, बरमेश्वर पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, रजत डे, महेश कुमार जोशी, रमेश शर्मा, नौशाद आलम, राजेश कुमार, प्रमोद कुमारस बिजेंद्र सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, भरत पोद्दार, बुद्ध बहादुर, महेश कुमार, मंजय सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, ज्योतिर्मय शॉ, देवेंद्र कुमार, विवेक कुमार सिंह, राधेश्याम, चंद्रमा सिंह, कुंदन सिंह, अर्जुन ठाकुर, राजीव रंजन एवं बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित हुए. जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी के सहयोग से कलाईकुण्डा एयर फोर्स स्टेशन के प्रतिनिधि जल्द ही परिवार से मिलकर फैमिली पेंशन आदि पेपर वर्क कार्रवाई करने में सहयोग प्रदान करेंगे.


















