जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची सब्जी मंडी होल सेल विक्रेता संघ का चुनाव को लेकर कर शुक्रवार को बलबीर मंडल ने अपने पूरे समर्थक और मंडी के सभी सद्स्यों के साथ अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया, जिसमे सभी पदाधिकारी के द्वारा उन्हें माला पहना कर जीत की अग्रिम बधाई दी गयी. इस नामांकन में मंडी के वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा चुनाव सम्पन्न कराने का जिम्मा सौंपा गया है और इस चुनाव में सभी लोगों का समर्थन बलबीर मंडल के साथ है. (नीचे भी पढ़ें)

इस दौरान चुनाव अधिकारियों में रामेश्वर मंडल, राजकिशोर साहू, उदय नारायण सिंह, महासिंह भाटिया, कमलदास, मोहमद सहाबुद्दीन को कमेटी ने चुना है. वहीं नामांकन में मंडी के अरविन्द कुमार, रणवीर मंडल,राजकुमार,उपेंद्र कुमार, अब्दुल हमीद, नाशिर हुसैन, मोहम्द जावेद, हजरत हुसैन, किशोर प्रसाद, मनोज भगत, बृहस्पति, राजा, प्रदीप, अमरजीत, विजय गुप्ता, शंकर साव, कैलाश, राजू, सारिक त्रिलोकी प्रसाद, मिंटू कुमार, मंतोष, विनोद मंडल, सलीम, बबलू,पिंटू, बबुआ, तरुणदास, पंकज कुमार, अमृत गुप्ता सम्मी, दिलीप, उमा मंडल, भोला ने नामांकन कराया. आपको बता दे कि साकची सब्जी मंडी होल सेल विक्रेता का चुनाव 2 अप्रैल को 10 बजे होगा.











