
जमशेदपुर : सनातन उत्सव समिति के बैनर तले संस्थापक चिंटू सिंह के सौजन्य से स्वर्गीय जीएन पांडेय एवं स्वर्गीय एएन पांडेय की स्मृति में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बाबूडीह एवं कस्तूरबा आश्रम में विभिन्न परिवारों के बीच वस्त्र, बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री एवं भोग वितरण किया गया. कार्यक्रम में विनीत सिंह, प्रियंका पांडेय की सराहनीय भूमिका थी. कार्यक्रम में समाज सेवी चंदन, राहुल तिवारी, अंकेश, राहुल दुर्गे, शुभम ओझा, मनीष कुमार, साहिल लोहार, ललित राव, कुलदीप सिंह, दीपक वशिष्ठ, राहुल राय, अभय सिंह, अमृत, तपोस, अमित सिंह, धीरज, सौरव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





