जमशेदपुर : संस्कार भारती की जमशेदपुर महानगर इकाई की सत्र 2025–2026 की साधारण सभा एवं संगीत संध्या का आयोजन रविवार, 3 मई, 2026, को संध्या 4:00 बजे बिष्टुपुर तुलसी भवन में होगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन की वार्षिक गतिविधियों, आगामी योजनाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी. इस अवसर पर संगीत एवं कला से संबंधित विशेष प्रस्तुतियां भी आयोजित होंगी, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम के पर्यवेक्षक के रूप में झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष मथुरेश कुमार वर्मा उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य, कला साधक एवं संस्कृति प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे. संस्कार भारती भारतीय कला, संस्कृति एवं संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर कार्यरत है. संस्था द्वारा समय-समय पर संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला एवं साहित्य से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं. संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई ने सभी कला प्रेमियों एवं नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है.







