जमशेदपुर: 22 मार्च को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बागबेड़ा के भईया बहनों के द्वारा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर झांकी के साथ पथ संचलन का कार्यक्रम किया गया. झांकी में विद्यालय के भईया बहन भारत माता, डा हेडगेवार, विक्रमादित्य के रूप में प्रस्तुत हुए.(नीचे भी पढ़े)

भईया बहनों के जय घोष के साथ यह झांकी बागबेड़ा नगर के बजरंग टेकरी, शीतला मंदिर, गांधी नगर, विद्यापति नगर इत्यादि क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय पहुंची जहां पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह ने बच्चों को नव वर्ष का महत्व तथा इस समय जो बदलाव हमारी प्रकृति में आते हैं उसको बताया. (नीचे भी पढ़े)

भईया बहनों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय ने व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जीवन में हिंदू सभ्यता संस्कृति के साथ साथ अच्छे संस्कारों को अपनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील के अभियंता तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रविन्द्र कुमार सिंह, जुगसलाई नगर कार्यवाह संतोष साहू एवं सभी आचार्य व दीदी जी उपस्थित रहे.











