जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 3 इ, प्रधान कॉलोनी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल में पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्लोगन सह पोस्टर बनाओं तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखकर एक से बढ़कर एक स्लोगन सह पोस्टर बनाया जिसमें बच्चों ने वृक्षारोपण, प्लास्टिक प्रदूषण तथा रिसाइकलिंग को प्रदर्शित किया. इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल ममता कुमारी ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की मेज़बानी कोरिया गणराज्य कर रहा है जिसका थीम है, वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना. (नीचे भी पढ़ें)
इस दिशा में हम भी प्लास्टिक का बहिष्कार कर और कम से कम एक पेड़ लगाकर एक स्वस्थ्य और सभ्य समाज के निर्माण में अपना योगदान कर सकते हैं. इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा सहकर्मी उपस्थित थे.



