जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा घोषित माध्यमिक परीक्षा 2025 के परिणामों में टेल्को के गुरु गोबिंद सिंह हाई स्कूल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम दर्ज किया है. इस वर्ष विद्यालय से परीक्षा में सम्मिलित सभी छात्र-छात्राएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए. इसके अलावा विद्यालय के गौरव शीर्ष 3 टॉपर्स में मानसा तिवारी 86.4%, सोनी कुमारी 83.2% और जी यमुना 82.8% शामिल है. (नीचे भी पढे़ं)
इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय सचिव संतोष सिंह ने सभी सफल छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षक-गण को हार्दिक बधाई दी. उन्होंने कहा कि टेल्को क्षेत्र में 100 फीसदी परिणाम और बच्चों का सराहनीय प्रदर्शन हमारे विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासन का प्रत्यक्ष प्रमाण है. यह सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. प्रधानाचार्या पुष्पा पांडेय ने कहा कि मुझे अपने छात्रों पर गर्व है. मानसा तिवारी सहित सभी टॉपर्स ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है. मैं सभी शिक्षकों के समर्पण की भी सराहना करती हूं. यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी. विद्यालय परिवार सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगल कामना करता है.














