जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय को एसजीबी ब्रांड सेफवे ने अपने सामाजिक सरोकार के तहत उत्थान संस्था के जरिये शनिवार को वोल्टास निर्मित वाटर कूलर प्रदान किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया.(नीचे भी पढे)
कार्यक्रम के दौरान कंपनी के लायजन ऑफिसर रंजन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों से पढ़ने पर मन लगाने की बात ही तथा आश्वासन दिया उनकी कंपनी उनके जरुरतों को आगे भी पूरा करने का प्रयास करेगी. कार्यक्रम को भारतीय संचालन के हेड किरण प्रसाद, उत्थान संस्था के अध्यक्ष अर्पित पांडेय, सदस्य महंथ हिमांशी सखी ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक भाष्कर ने किया. इस अवसर पर स्कूल के वरीय शिक्षिका मांतु घोष, सरोजनी हांसदा, उषा कुमारी, अलका कुमारी, जिनिया, ज्योति आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक ने किया.














