जमशेदपुर : झारखंड के पहले ओटीटी सिनेमैजिक्स ने आज एनएच 3 स्थित एक फार्म हाउस में अपनी वेब सीरीज की शूटिंग की शुरुआत की. मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय के साथ झारखंड मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट नंदकुमार सिंह ने पहला शॉट क्लैप किया. (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड के पहले ओटीटी सिनेमैजिक्स की पहली वेब सीरीज की आज शूटिंग शुरू हुई. यह वेब सीरीज एक सस्पेंस थ्रिलर है. सिनेमैजिक्स ओटीटी को राजीव सिंह एवं विकास विप्लव की टीम ने डेवलप किया है. झारखंड की प्रतिभाओं को उचित मंच मुहैया कराने के लिए इस ओटीटी प्लेटफार्म को लांच किया गया है. इस वेब सीरीज के प्रोड्यूसर व डायरेक्टर राजीव सिंह हैं, जबकि डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी अनिमेष सिंह व लाइन प्रोड्यूसर सह पीआरओ राजू मित्रा हैं. पूरे छह एपिसोड वाली इस वेब सीरीज को देखने के लिए सिनेमैजिक एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ेगा. विकास विप्लव ने इस ओटीटी को क्रिएट किया है. इसके एसिस्टेंट डायरेक्टर सौरभ पात्रा हैं. सीरीज की पूरी शूटिंग झारखंड के अलग-अलग लोकेशंस पर ही होगी, जबकि इसके सारे कलाकार भी झारखंड के ही है. इसमें मुख्य कलाकार के रूप में संजय दत्ता, सैकत चटर्जी, अनीता सिंह, अल्विया सिंह, श्वेता सिंह, सुशांत सहित अन्य कलाकार शामिल हो रहे हैं.



