
सांकेतिक तसवीर.
जमशेदपुर : जमशेदपुर में शनिवार की शाम एसडीओ नीतीश कुमार ने शहर में पटाखा के गोदामों को सील किया है. यह कार्रवाई एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाई पहाड़ी स्थित आशीष गुलाटी के पटाखा गोदाम और पोटका के गीतिलता में की गई है. सील किए गए पटाखा गोदाम का लाइसेंस रिन्यू नहीं किया गया था, जिस कारण इन पटाखा गोदामों को सील कर दिया गया है. हालांकि की गोदाम मालिकों का कहना है कि उनके द्वारा लाइसेंस के लिए जिला प्रशासन कार्यालय में अर्जी दे दी गई है. लाइसेंस मिल जाने के बाद गोदाम को दोबारा खोल दिया जाएगा. इस कार्रवाई में एसडीओ कार्यालय के अधिकारियों के अलावा संबंधित थाना क्षेत्रों से पुलिस बल भी मौजूद थे.






