
जमशेदपुर : सावधान सिक्योरिटी के सुरक्षाकर्मी बुधवार को जिले के एसएसपी कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने एसएसपी से अपने वेतन का भुगतान करवाने मांग एवं जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी. उन्होंने कहा कि मूंजी भारती ,जनार्दन प्रसाद और शिवम कुमार की गिरफ्तारी नहीं होगी और वेतन नहीं मिलेगा तो सुरक्षाकर्मी आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि 3-4 माह का वेतन उन्हें नहीं मिला है. साथ ही मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित कार्यालय को पूरी तरह बंद कर दिया गया. हमेशा जान मारने की धमकी दी जाती है. इसके साथ ही काम कर रहे सुरक्षाकर्मी स्व पैराई गोप का तनख्वाह न मिलने एवं बार-बार गाली गलौज के कारण निधन हो गया. उनके परिजन भी बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी बात रखी. सुरक्षार्मियों ने एसएसपी ऑफिस में अपनी मजदूरी दिलवाने तथा जान-माल की रक्षा करने की गुहार लगायी. इस दौरान सुदामा प्रसाद, वैभव प्रसाद सिंह, पप्पू कुमार, अमरीश चौबे, राजीव कुमार, सोनू गोरा, लक्ष्मीकांत महतो, सुरेश साहू, मनोज यादव एवं स्व पैरई गोप के परिजन शामिल थे।




