जमशेदपुर : भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के अवसर पर सेंट्रल सिख नौजवान सभा और आगाज संस्था द्वारा संयुक्त रूप से साकची में एक भव्य जन-सेवा शिविर का आयोजन किया गया. रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच शिविर में शुद्ध पेयजल, शरबत और लड्डू का वितरण किया गया. इस पुनीत कार्य में दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर श्रद्धालुओं की सेवा की. सेवा शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि आपसी भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह शिविर लगाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने इस सामाजिक पहल की जमकर सराहना की. सेवा शिविर में भाजपा नेता दिनेश कुमार, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सलाहकार सुरेन्द्र सिंह शिंदे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के चेयरमैन दमनप्रीत सिंह भी शामिल हुए. शामिल अतिथियो को संस्था द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सेवा शिविर में मुख्य रूप से सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, आगाज संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, मलविंदर सिंह, जगप्रीत सिंह जेडी, सुखदेव सिंह, सुरेश मुखी, जगजीत सिंह, राजदीप सिंह, गुरबचन सिंह राजू, अभय महंती, सतपाल सिंह, अनुराग तिवारी आदि सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही.






