
जमशेदपुर : जमशेदपुर के शोहदा-ए-कर्बला कमेटी ने गुरुवार को उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें मोहर्रम पर बिष्टुपुर में सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि शहात माहे मोहर्रम जो 24 जुलाई से 29 जुलाई तक चलने वाली है. इस अवसर पर बिष्टुपुर के मोकामे कर्बल में नगर के विभिन्न थाना क्षेत्र से 38 लाईसेंसी अखाड़ा जुलूस तथा ताजिया, अलम लेकर श्रद्धालुगण मोकामे कर्बला पहुंच अपनी धार्मिक रीति रिवाज के अनुरुप समापन करते है. इसके अतिरिक्त मोहर्रम के चान्द दिखने से लेकर यौमे आसुरा तक भारी संख्या में मोकामे कर्बला में श्रद्धालु पहुंचते है जो नगर एवं झारखंड राज्य के बाहर के विभिन्न राज्यों से भी पुहंचे है. इसे कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बिन्दुओं पर मांग की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
उनकी उपायुक्त से मांग है कि मोहर्रम की दसवीं तारीख यानी 29 जुलाई को कर्बला के प्रवेश मार्ग से लेकर मोकामे कर्बला तक सतर्कता एवं सुरक्षा के लिए सीसीटीवी, अखाड़ा जुलूसों की यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना, पेय जल की सुविधा, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता, साफ-सफाई की व्यवस्था, स्थायी रुप से दो डस्टबीन, मोकामे कर्बला के प्रवेश मार्ग से लेकर कर्बला स्थल तक के गढ्ढों को समतलीकरण, शराबियों का जमावड़ा का हटाया जाये समेत अन्य मांगे शामिल है. वहीं इन मांगों को जल्द जल्द पूरे करने की मांग की गयी है. कर्बला प्रतिनिधि मंडलों में मो सिकन्दर, मो जमिल गद्दी, मो फिरोज खान, सरदार माखना सिंह, शौकत हुमैन, फजल खान, जे मुखर्जी, मो ताज, मो रिन्कु समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे.











