
जमशेदपुर : शहर में रविवार को आरएस फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले ‘भूख’ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई. मुख्य अतिथि लक्ष्मण बोदरा (फिल्म प्रड्यूसर) ने फीता काट कर फिल्म की शूटिंग शुरू की। एक गरीब भूखा लाचार व्यक्ति अपने जीवन को कैसे अज्ञानता से ज्ञानता की ओर ले जाता है इस टॉपिक पर आधारित भूख शॉट फ़िल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म के लेखक कृष्णा मोहन ठाकुर और सादा आल्डा ने बताया कि कोई भी अपने शौक या मर्जी से भिखारी नहीं बनता बच्चे जबरदस्ती भीख नहीं मांगते, उन्हें समय और जिंदगी के लिए मजबूरन भीख मांगने पर मजबूर कर देती है। फिल्म के डायरेक्टर रंजन साहू ने बताया कि भूख शॉर्ट फिल्म के कलाकार बहुत ही शानदार किरदार निभा रहे हैं,जो आने वाली पीढ़ी के लिये एक संदेश का काम करेगी। (नीचे भी पढ़ें)
फिल्म के निर्देशक रंजन साहू ने बताया कि भूख फिल्म की शूटिंग जमशेदपुर के आसपास क्षेत्रों में की जाएगी। भूख फिल्म के प्रोड्यूसर लक्ष्मण बोदारा ने बताया कि इस फिल्म में नए कलाकारों को मौका दिया गया है और हमारे देश में ऐसे ही बहुत गरीब होंगे जो दो वक्त की रोटी के लिए तरस जाते हैं और हम लोग हैं कि उसे देने की वजह भगा देते हैं। आप सभी से एक ही विनती है जितना हो सके जहां तक हो सके इन गरीबों का मदद करें और एक बात ध्यान रखना कभी भी किसी भिखारी को भिखारी न समझें। क्योंकि वह भिखारी से पहले एक इंसान है, क्योंकि भिखारी कोई शौक से नहीं बनता। इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर-रंजन साहू, म्यूजिक डायरेक्टर-श्याम बोबोंगा, कैमरा मैन-पावन गोप, लेखक- सादा आल्डा, प्रोड्यूसर-लक्ष्मण बोदरा, कास्टिंग डायरेक्टर-विकास गुप्ता, मूल रूप से उपस्थित थे। ये हैं फिल्म के कलाकार : राज गुप्ता, विश्वनाथ पात्रों, विनय कुमार, तपन नायक, राजकुमार श्रीवास्तव, राकेश पाठक, लक्ष्मण बोदरा, मो नासिर, सेक जफर, संदीप कुमार, सागर, दिपक पात्रो, डिमका बोद्रा, पावन गोप, सादा आल्डा, शिबू नायक, नेहा यादव, बुलबुल कुमारी, आरती कुमारी, काजल मछुआ, उषा यादव, प्रियंका गोप, मूल कलाकार इस फिल्म में काम करेंगे।





