
जमशेदपुर : झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर दौरे के दौरान स्थानीय सर्किट हाउस में कैट एवं सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए धन्यवाद दिया। वहीं जीएसटी की जटिलता के कारण व्यापारियों को व्यापार में हो रही परेशानी एवं जीएसटी कर क़ानून के सरलीकरण के लिए उनसे सरकार पर प्रभाव डालने का अनुरोध किया। बताया गया है कि राज्यपाल ने ने धैर्यपूर्वक एवं गंभीरता से प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना एवं सरकार को सलाह देने का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में कैट के राष्ट्रीय सचिव सुरेश सोंथालिया और सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मानद महासचिव भरत वसानी के साथ किशोर गोलछा एवं कृष्णा अग्रवाल शामिल थे.





