जमशेदपुर: मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन विगत 18 महीने से पूरे देश में पुरुष आयोग गठन को लेकर एक मुहिम अभियान चला रही है, जिसमें सरकार से मांग है कि पुरुषों के लिए भी कानूनी प्रावधान करते हुए महिला आयोग की तर्ज पर पुरुष आयोग बनाया जाए. जहां पुरुषों के लिए महिलाओं द्वारा प्रताड़ित होने पर उनकी जांच एवं सुनवाई हो सके. वह गुनहगार न होने पर अपने आप को निर्दोष साबित कर सके. जिसके लिए संस्था ने 13 मई 2025 को एक साथ 51 जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया था. इसी क्रम में 8 जून, रविवार को एक साथ 101+ जिलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया. इसी क्रम में रविवार को अन्ना चौक छोटागोविंदपुर जमशेदपुर में अभियान चलाया गया.कार्यक्रम जिला सदस्य आनंद किशोर के नेतृत्व में प्रातः 10.00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला. (नीचे भी पढ़े)

इस अभियान में आमजन मानस का भरपूर सहयोग मिला. कई पुरुषों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की. कई महिलाओं ने भी अपने परिवार में भाइयों का हो रहे अत्याचारों के बारे में जानकारी दी. यदि पुरुष आयोग बनता है तो हम पुरुषों को भी न्याय मिलेगा और हम भी अपनी पीड़ा सरकार के समक्ष रख सकेंगे. गलत विचार की महिलाओं द्वारा पुरुषों पर लगा जा रहे झूठे केस पर लगाम लगेगी. इस कार्यक्रम में जिला सदस्य आनंद किशोर, ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, सोनका सरदार (मुखिया), संगीता कुमारी, मनोज गोस्वामी, गणेश चंद्रा, सरोज कुमार, अवधेश प्रताप सिंह, संतोष कुमार दुबे, उमेश शुक्ला, संजय दुबे, सुनील कुमार, बलविंदर सिंह, शिव पांडे, झलन पांडे, श्याम यादव, गोपी यादव, नागेंद्र गोस्वामी, प्रशांत कुमार मुन्ना आदि मौजूद थे.




