जमशेदपुर: गुरु अर्जन देव जी के शहादत दिवस के अवसर पर सोनारी समूह साध संगत एवं जोड़ी राइडर्स द्वारा सन 2013 से चली आ रही परंपरा के अनुसार सोनारी कागलनगर एसबीआई बिल्डिंग में छबील सेवा का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढें)

इस सेवा में मीठा पानी एवं चना का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया. पूरी टीम एवं सेवादारों ने सेवा में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई. (नीचे भी पढें)

कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनारी गुरुद्वारा के अध्यक्ष, सीजीपीसी के चेयरमैन, तथा उनकी पूरी टीम ने उपस्थित होकर सहयोग किया. आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सतगुरु की कृपा से सेवा सफलतापूर्वक संपन्न हुई. (नीचे भी पढें)







