जमशेदपुर : जमशेदपुर के एग्रीको मैदान मे गुरु गोविन्द सिंह के छोटे साहिबज़ादे बाबा जीवन सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित “रंगरेटे गुरु के बेटे” नामक कार्यक्रम मे शामिल होने दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के मुख्य सेवादार सरदार मंजीत सिंह का आगमन रविवार को शहर में हुआ. मानगो क्षेत्र में समाजसेवी पप्पू सिंह एवं उनकी टीम ने सरदार मंजीत सिंह का भव्य स्वागत पारडीह चौक पर किया. इस दौरान सरदार मंजीत सिंह ने पप्पू सिंह एवं उनकी टीम की भूरि-भूरि प्रसंशा की. इस अवसर पर भवानी सिंह, अभिनन्दन सिंह, गोपाल सिंह, मंटू शर्मा, छोटू रावत, विरु सिंह, बबलू सिंह बल्ली, राधे प्रामाणिक एवं कमलप्रीत सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.











