जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के करीब पचास सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची खेल गांव में आयोजित डिफेंस एक्सपो ‘ईस्ट टेक सिम्पोजियम-2025’ में शामिल होकर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. चैंबर की वर्तमान कमेटी के महासचिव मानव केड़िया ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि डिफेंस एक्सपो के दौरान चैम्बर सदस्यों ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से मुलाकात की तथा उनके मंत्रित्व काल में उनके सहयोग से रांची में आयोजित डिफेंस एक्सपो की प्रशंसा की एवं उन्हें इस आयोजन के लिए बधाई भी दी,साथ ही रक्षा क्षेत्र में अन्य नये अवसरों के बारे में उनसे जानकारी प्राप्त की. (नीचे भी पढ़ें)

जम इस अवसर पर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि रक्षा मंत्रालय के द्वारा 19-21 सितंबर, 2025 तक रांची में आयोजित यह डिफेंस एक्सपो झारखण्ड के लिए मील का पत्थर साबित होगा. इससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी और राज्य के उद्यमियों के लिए रक्षा के क्षेत्र में नये दरवाजे खुलेंगे. विशेष रूप से झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर के उद्यमियों के लिए सुनहरा अवसर होगा. इस एक्सपो के माध्यम से उद्यमियों को यह जानने में मदद मिली कि हम डिफेंस के क्षेत्र में क्या-क्या उत्पादन कर हम मुहैया करा सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह आयोजन डिफेंस के क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ऐसे रक्षा उपकरणों का उत्पादन हो तो ऐसे स्वदेशी रक्षा उपकरण भरोसेमंद होंगे. पूरे देश के लोगों ने देखा कि पिछले दिनों ऑपरेशन सिंदूर के समय कैसे स्वदेशी मिसाइल और रडार सिस्टम, ड्रोन के जरिये दुश्मन देष में तबाही मचाई. इसलिए यह जरूरी है कि हम भविष्य के लिए स्वदेषी रक्षा उपकरणों पर फोकस करे. इस एक्सपो के बाद झारखण्ड के उद्यमी-व्यवसायी भी इसमें अपना बहुमूल्य योगदान देने में सक्षम होंगे. (नीचे भी पढ़ें)

उपाध्यक्ष, उद्योग पुनीत कांवटिया ने कहा कि कोल्हान और जमशेदपुर औद्योगिक क्षेत्र में इतने सारे उद्योग स्थित हैं जो डिफेंस के उत्पाद बनाने में सक्षम हैं. उनके लिए यह एक बहुत बड़ा अवसर है. हमें अभी से इसके लिए तैयार होना चाहिए. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया, राजीव अग्रवाल, सचिव बिनोद शर्मा, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष (उद्योग) सत्र 2025-27 हर्ष बाकरेवाल, शुभम सेन, सुमन नागेलिया, प्रतीक अग्रवाल, पीयूष गोयल, आकाश मोदी, रोहित काबरा, इन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा, राजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, प्रांजल सरावगी, दिनेश मकानी, अभिषेक काबरा, शैलेश मोदी, प्रदीप देबुका, अभिषेक भालोटिया, रोहित केजरीवाल, विवेक अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, रविकांत अग्रवाल, आकाश भदानी, महेश संघी, वत्सल नागेलिया, रोहित खेमका, निलय मकानी, रितेश संघी, विशाल अग्रवाल, अनमोल कुमार, अरविंद केडिया, विनायक नागेलिया, अभिषेक चोपड़ा, किषन मंडाना, ऋषभ मेहता, माधव आगीवाल आदि उपस्थित थे.




