जमशेदपुर : जमशेदपुर में एसआइआर के दौरान तीन अफगानी नागरिकों के नाम सामने आये है. तीनों के ना भारतीय मतदाता सूची में दर्ज थे जबकि उनका पासपोर्ट भी बना दिया गया था. इन लोगों का नाम जमशेदपुर के गोलमुरी के टुइलाडुंगरी स्थित हिंदुस्तानी संघ स्कूल के बूथ संख्या 286 की सूची में दर्ज है. इसमें आसिल खान, मोहम्मद असलम और मोहम्मद इब्राहिम शामिल है. इन तीनों के नाम मतदाता सूची में शामिल हुए है. इन तीनों के नाम का सत्यापन जब किया गया तो मालूम चला कि उनके नाम पहले से ही दर्ज है. वे लोग मतदाता सूची में पहले से नाम बनाकर रखे है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
जमशेदपुर के एसडीओ अर्णव मिश्रा ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी है. यह जांच कमेटी मामले की पूरी जांच करेगा कि कैसे और किन परिस्थितियों में उनके नाम यहां शामिल किये गये है. मामले की जांच पुलिस भी कर रही है. अब यह पता लगाया जा रहा है कि इनके नाम किन लोगों ने जोड़े या जुड़ाये थे. अब एसआइआर में और कड़ाई बरती जा रही है.





