जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को लेकर लोगों में चिंता है. जुगसलाई संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास मेन रोड, गुदरी मार्केट क्षेत्र में टेंपो से एक मोबाइल फोन लेकर आरोपी के भागने की घटना सामने आई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान और तत्काल कार्रवाई की मांग की है. इन लोगों ने बताया कि गुदरी बाजार के पास टेम्पो पर सवार होकर यात्री जा रहा था. (नीचे भी पढ़े)
गुदड़ी बाजार के पास अचानक चलती टेम्पो पर झपट्टा मारकर अपराधियों ने मोबाइल छीन लिया और भाग गये. इस घटना की सूचना बागबेड़ा पुलिस को दी गयी है. मामले की जांच पुलिस कर रही है.




