जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के खड़ंगाझार की रहनेवाली नीतू पांडेय को गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. नीतू पांडेय ने पति प्रदीप पांडेय पर पीआर बांड पर छूटने के बार फिर उसके साथ मारपीट कर जबरन फिलाईन पिलाने का आरोप लगाया है. नीतू पांडेय ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की टेल्को थाना में शिकायत की थी. (नीचे देखे पूरी खबर)

पति टाटा मोटर्स में चेचिश ड्राईवर है जो शराब पीकर घर आकर मारपीट करता है. नीतू का आरोप है कि उसकी शिकायत को टेल्को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया. समाज के लोगों के दबाव में बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति प्रदीप पांडेय को पकड़ा लेकिन पीआर बांड पर थाने से छोड़ दिया. छूटने के बाद कथित तौर पर पति ने घर आकर नीतू के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि फिनाईल पिला दिया. नीतू के परिजनों ने बताया कि पति न तो खर्चा पानी देता है न ख्याल रखता है उल्टे हमेशा मारपीट करता है. नीतू के तीन बेटे हैं जिनकी उम्र 13,10और 6 वर्ष है जिनका दाखिला एक स्कूल में कराया गया है लेकिन वहां भी तीन चार महीने की फीस भरना बाकी है. नीतू घर-घर में खाना बनाकर किसी तरह अपनी जीविका चलाती है. एमजीएम में भर्ती नीतू पांडेय का पुलिस ने बयान अब तक दर्ज़ नहीं किया है.





