जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित गुदरी बाजार कार्यालय में भाजपा की बैठक हुई. मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में सोनारी गुदरी बाजार कार्यालय में सम्पन्न हुआ. आगामी भाजपा सोनारी मंडल में होने वाले प्रशिक्षण महाअभियान शिविर आगामी 04-05 अप्रैल को लेकर सोनारी मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक की गई जिसमें शिविर की सफलता के लिए विभिन्न प्रकार के विचार लिए गये और साथ ही साथ अलग अलग विभाग बना कर जिम्मेदारियां दी गई ताकि नए और पुराने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके तथा संगठन के कार्यशैली को कार्यकर्ता जान सके.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में विशेष रुप में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय सिंह जी, मंडल के अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, महामंत्री नारायण प्रसाद , सोनू ठाकुर , महावीर सिंह, सुखदेव सिंह, शशांक शेखर, संजय रजक, सत्येन्द्र सिंह यादव, प्रदीप सिंह , कृष्णा यादव, शंकर सिंह, विजय, भूपेन्द्र, दीपक नाग, सुखदेव सिंह, महावीर सिंह, राजु सेन, शंकर सिंह, कृष्ण यादव, संत कुमार, हेमंत प्रमाणिक, सोभा देवी, विजय कुमार,लालू प्रसाद यादव, गणेश मल्होत्रा, राजु मल्होत्रा, रिंकू जी एवं आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.



