जमशेदपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मानगो एपीजेए कलाम हाई स्कूल परिसर में दो दिवसीय इंडोर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. रविवार की सुबह प्रतियोगिता का समापन हुआ. पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि डॉ अफरोज शकील ने बच्चों को राष्ट्रीय खेल दिवस के बारे में बताया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को पूरे भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. साथ ही उन्होंने बच्चों को बताया कि खेल से अनुशासन का विकास होता है. खेल के मैदान में हर नैनो सेकेंड का वैल्यू है. नैनो सेकेंड से लोग कभी-कभी पीछे रह जाते हैं. इसलिए विद्यार्थियों को समय के महत्व को जरूर समझना चाहिए. विजेताओं को मो ताहिर हुसैन ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया. कार्यक्रम में मो शाहिद, रफत आरा, शाहिद अख्तर, रिजवान व शाहजेब अंसारी के अलावा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे.




