जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो बालीगुमा स्थित एसएस एकेडमी में कक्षा बारहवी के विद्यार्थियों का विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभ आरम्भ मुख्य अतिथि के रूप में मेयर पद की उम्मीदवार सुधा गुप्ता (पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी), विद्यालय के अध्यक्ष मथुरा सिंह, सचिव प्रिंस सिंह, ट्रस्टी मयंक प्रताप सिंह और प्राचार्य डॉ लता मानकर ने दीप प्रज्वलन कर किया. कार्यक्रम में ग्यारवीं के विद्यार्थिओं ने रंगारंग और मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़े)

साथ ही हमारे मुख्य अतिथियों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने सुन्दर विचार प्रस्तुत किए और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम के अंत में मिस्टर एसएस अकादमी के रूप में संजय मिश्र और मिस एसएस अकेडमी के रूप में सोम्या कुमारी को विजयी घोषत किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक पायल सरकार, सानिया परवीन, हरीश दीप और ग्यारवीं के विद्यार्थियों ने अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया.



