जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी ऑफिस में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. एक स्कूली छात्रा अपने प्रेमी टेम्पो चालक के साथ एसएसपी ऑफिस में पहुंच गयी थी, जिसके बाद वहां परिजनों और एक कथित अधिवक्ता के बीच मारपीट हो गयी. इस दौरान हंगामा हो गया. बाद में किसी तरह स्थानीय लोगों ने इस विवाद को सुलझाया. बताया जाता है कि जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के हरहरगुट्टू की रहने वाली जेएच तारापोर स्कूल की पूर्व छात्रा टेम्पो चालक के साथ ही भाग गयी थी. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश में पुलिस की मदद ली थी. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेकर लड़की से संपर्क किया और बुलवाया. दोनों एक साथ एसएसपी ऑफिस आ गये, जिसके बाद उनके साथ एक अधिवक्ता भी आया. अधिवक्ता ने वहां मौजूद परिजनों को ले जाने से रोका, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. उसकी मां ने बताया कि लड़की का दाखिला विशाखापट्टनम के गायत्री स्कूल में एमबीए में कराया गया था. इसके बाद से वह लड़के के साथ भाग गयी थी. परिजन लड़की को लेकर बागबेड़ा थाना पहुंची और बताया कि लड़की नाबालिग है. इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत दर्ज करायी. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.














