जमशेदपुर : जमशेदपुर मे बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा सभी पुलिस उपाधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की. बैठक में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)

एसएसपी ने अधिकारियों को आदतन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए, तड़ीपार, निगरानी एवं पीआइटी-एनडीपीएस के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही आर्म्स एक्ट, फायरिंग, स्नैचिंग और एनडीपीएस से जुड़े मामलों में फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण की दिशा में समन्वित कार्रवाई करने, लंबित मामलों में तेजी लाने तथा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए.





