जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को साकची रेड क्रॉस भवन में टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन भारत रत्न जेआरडी टाटा की 122वीं जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. टाटा स्टील समूह की कम्पनी जेमीपोल के सीएसआर के तहत आयोजित रक्तदान शिविर का कम्पनी के मुख्य तकनीकी पदाधिकारी सर्वेन्दु सान्याल, कम्पनी के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) मंजुनाथ सवादी, कम्पनी सेक्रेटरी कीर्ति खेमका, बिजनेस एक्सीलेंस सस्टेनिबिलिटी आर संतोषी ने रेड क्रॉस के पेट्रॉन पूर्बी घोष, एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

अतिथियों ने रक्तदान शिविर को मानवता की सेवा का सबसे बेहतरीन उदाहरण बताते हुए कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को यह करना चाहिए. उन्होने रेड क्रॉस के मानव सेवी कार्यों की सराहना की. इस अवसर पर कम्पनी के महाप्रबंधक (ऑपरेशन) मंजुनाथ सवादी, मुख्य वित्त पदाधिकारी टी रघु वर्मा ने अपने साथी कर्मियों के साथ रक्तदान भी किया. रक्तदान शिविर के दौरान टाटा स्टील कर्मी नवलेश कुमार ने अपना 50वां रक्तदान पूरा किया, जिन्हें स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, कमिटी मेम्बर नीलेश कुमार ने कम्पनी के साथी कर्मियों को सम्मानित किया. कमिटी मेम्बर नीलेश कुमार ने भी साथी कर्मियो के साथ रक्तदान कर उनका उत्साह बढाया. शिविर में 53 यूनिट रक्तदान हुआ. वहीं पूर्व संध्या में रेड क्रॉस की ओर से राजू कुमार, अजय कुमार तथा जोरावर सिंह गबरी ने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में एसडीपी दान कर जेआरडी टाटा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. अजय कुमार सिंह को 50वें रक्तदान पर स्मृति चिह्न प्रदान कर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के महाप्रबंधक संजय चौधरी ने सम्मानित किया.







