पोटका : पोटका के केरुआडुंगरी में बुधवार, 29 जुलाई को यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआइएल) एवं पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में केरुआडुंगरी, पोटका में एक नि:शुल्क ग्रामीण स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
शिविर में कुल 65 ग्रामीण मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. नेत्र जांच के दौरान 1 मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) मरीज की पहचान की गई, जिसे राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, बागबेड़ा में नि:शुल्क ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से डॉ जया मोइत्रा, कार्यकर्ता राजेश मोहन प्रसाद, राधे श्याम कुमार एवं मुकेश बेरा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं. वहीं यूसिल की ओर से अरुण नायक, तुषार जी एवं श्री पातर ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग किया. ग्रामीणों ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा की.






