
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के कई घरों में इन दिनों पत्थरबाजी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं. इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कदमा थाने में एक शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा. इस संबंध में बजरंग दल के नेताओं ने बताया, कि पिछले दिनों राम मंदिर निर्माण कार्य हेतु निधि संग्रह का कार्यक्रम कदमा थाना क्षेत्र में चलाया गया. जिसके बाद निधि संग्रह से जुड़े सदस्यों और सनातन धर्म मानने वाले लोगों के घरों पर पथराव की घटना बढ़ गई है. इसको लेकर स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. जल्द ही अगर पत्थरबाजों को चिन्हित कर कार्रवाई नहीं किया जाता है, तो आगे हिंदूवादी संगठन सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे.












