• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 22, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur stopped garbage collection in jugsalai : जुगसलाई में डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से की शीघ्र समाधान की मांग

Jamshedpur stopped garbage collection in jugsalai : जुगसलाई में डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से की शीघ्र समाधान की मांग
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मोहल्लों और गलियों में कचरे का अंबार लगने से दुर्गंध फैल रही है तथा संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है. इस गंभीर समस्या को लेकर आज जुगसलाई नगर परिषद के पार्षदों ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से मुलाकात कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की. पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी को बताया कि कचरा संग्रहण का कार्य कर रही एजेंसी द्वारा लगातार अलग-अलग बहाने बनाकर नियमित रूप से कचरा उठाने से इनकार किया जा रहा है. एजेंसी की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली का खामियाजा जुगसलाई की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है. लोगों में नगर परिषद के प्रति भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

पार्षदों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि वर्तमान एजेंसी निर्धारित शर्तों के अनुसार कार्य करने में सक्षम नहीं है, तो उसके विरुद्ध तत्काल नोटिस जारी किया जाए तथा आवश्यक होने पर उसका टेंडर रद्द कर किसी सक्षम एजेंसी को डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण की जिम्मेदारी सौंपी जाए. उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस समस्या का केवल अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि भविष्य में जनता को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नियमित कचरा संग्रहण प्रारंभ नहीं हुआ, तो जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर परिषद प्रशासन एवं संबंधित एजेंसी की होगी. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यपालक पदाधिकारी ने पार्षदों को आश्वस्त किया कि कचरा संग्रहण करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ लगातार वार्ता चल रही है तथा सभी समस्याओं का समाधान कर कल से डोर-टु-डोर कचरा संग्रहण का कार्य पूर्ण रूप से पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा. कार्यपालक पदाधिकारी से हुई इस वार्ता में मुख्य रूप से पार्षद अनिल मोदी, सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना, एवं बड़ेलाल दुबे उपस्थित थे.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

Jamshedpur bjym to go to ranchi :  पेपर लीक व धांधली के खिलाफ बुधवार को जेपीएससी कार्यालय घेरेगा भाजयुमो, जमशेदपुर से रांची कूच करेंगे हजारों भाजयुमो कार्यकर्ता
खबर

Jamshedpur bjym to go to ranchi :  पेपर लीक व धांधली के खिलाफ बुधवार को जेपीएससी कार्यालय घेरेगा भाजयुमो, जमशेदपुर से रांची कूच करेंगे हजारों भाजयुमो कार्यकर्ता

July 21, 2026
Jamshedpur gst appeal process : सिंहभूम चैम्बर में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण  में अपील की प्रक्रिया को लेकर सेमिनार आयोजित, मुख्य अतिथि जीएसटी आयुक्त ने आनंद कुमार ने बताई अपील फाइलिंग की सही प्रक्रिया

Jamshedpur tata motors employees pf issue : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मामला फिर गरमाया, एटक के दल ने पीएफ कमिश्नर से की मुलाकात
खबर

Jamshedpur tata motors employees pf issue : टाटा मोटर्स के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित पीएफ भुगतान का मामला फिर गरमाया, एटक के दल ने पीएफ कमिश्नर से की मुलाकात

July 21, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur suicide – साकची में गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर की कोचिंग लेने आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur security guard issue – कदमा में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट, गला दबाने का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suicide – साकची में गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कंप्यूटर की कोचिंग लेने आई थी जमशेदपुर

Jamshedpur security guard issue – कदमा में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट, गला दबाने का आरोप, देखिए – video

Jamshedpur theft from hospital : एमजीएम अस्पताल से एक दिन 4 मोबाइल व 10 हजार रुपये की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में पानी का ट्रायल सफल, पाइपलाइन में लीकेज की समस्या जल्द होगी दूर

Jamshedpur sad news – झामुमो नेता प्रकाश सहाय को मातृशोक, लंबे समय से थी बीमार

Timken wage revision : टिमकेन के कर्मचारियों का हुआ वेतन समझौता, 11 हजार से अधिक वेतन बढ़ा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News