
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत बड़तल्ला निवासी 20 वर्षीय नेहा बेहरा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना गुरुवार देर रात की बतायी जाती है. घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार सुबह तब हुई जब वे उसके कमरे में गए. कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. परिजनों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया. परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो पाया की नेहा फंदे से झूल रही थी. नेहा ने अपने दुप्पटा के सहारे फांसी लगाई थी. घटना के संबंध में मृतिका के भाई प्रीतम ने बताया की उसकी बहन जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की छात्रा थी. माता-पिता का निधन पहले ही हो चुका है. वे लोग चाचा-चाची के साथ रहते हैं. वह सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है. नाइट ड्यूटी करके वापस सुबह घर लौटा तो पाया कि उसकी बहन ने फांसी लगा ली है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.











