
जमशेदपुर : शिक्षा विभाग व यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी में विद्यालय स्वच्छता पर आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का विषय स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ बच्चे था. कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) सच्चिदानंद दिवेंदु तिग्गा उपस्थित थे. डीएसई श्री तिग्गा ने कहा कि विद्यालय के छात्रों को स्वच्छता और स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है. अत: विद्यालयों के खुलते ही छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का प्रयास किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि वैसे विद्यालयों को बेहतर करके नामांकन किया जायेगा, जिन्हें 5 स्टार, 4 स्टार या 3 स्टार का अवार्ड नहीं मिला है. यानी उन्हें अपग्रेड कराना है. इस बार स्वच्छता पुरस्कार में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे झारखंड में अव्वल रहा है. 35 प्रतिशत स्वच्छता पर अवार्ड दिया गया है. कार्यशाला में बीईओ, बीपीओ समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी तथा यूनिसेफ के पदाधिकारी शामिल हैं.





