जमशेदपुर : रामदास सोरेन सेवा फाउंडेशन की ओर से संचालित “हर घर कॉपी, हर हाथ कलम” अभियान के तहत जमशेदपुर के धातकीडीह हरिजन (मेडिकल) बस्ती में तीसरा कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया. कार्यक्रम के संयोजक अंकित सिंह ने बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्रियों का वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य वंचित समुदायों के बच्चों को आधारभूत शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना, उन्हें नियमित शिक्षा से जोड़ना तथा अध्ययन के प्रति उत्साह और प्रेरणा को बढ़ावा देना है. स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि शिक्षा-सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास ही वास्तविक परिवर्तन की नींव रखते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

रामदास सोरेन सेवा फाउंडेशन आने वाले समय में भी शिक्षा को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्यरत रहेगा. कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय सदस्य मोहन कर्मकार मुख्य अतिथि व झारखंड आंदोलनकारी बीर सिंह सोरेन उपस्थित रहे. इस अवसर पर झामुमो युवा नेता अरुण सिंह राजा, पीके राय, विष्णु प्रधान, डी रवि, जाबिर हुसैन, सुनीता मुखी, राकेश दास ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान किया.



