
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित शिवलाल बस्ती निवासी 62 वर्षीय उमा देवी ने अपने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उमा ने घर से आंगन में लगे लोहे के पाइप से रस्सी से सहारे खुद को फांसी लगाई है. वृद्धा घर पर अकेली रहती थी. किराएदारों को घटना की सूचना मिलने पर उन्होने मृतका के भाई कदमा निवासी लक्ष्मण को इसकी सूचना दी. इधर सूचना पाकर सोनारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को स्थानीय लोगों की मदद से नीचे उतारा. घटना के संबंध में भाई लक्ष्मण ने बताया कि उनकी बहन अकेली ही रहती है. पति की मौत हो चुकी है. गुरुवार को किराएदार ने देखा की उन्होने फांसी लगा ली है जिसकी जानकारी उन्हे दी गई. उन्होने बताया कि उमा देवी का मानसिक स्थिती ठीक नहीं है. इसके लिए वह दवाई भी खाया करती थी. फिलहाल पुलिस इस मामले में आस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर रही है. शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया गया है.







