
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर एक में एक 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार रात की है. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे फंदे से उतार कर तत्काल टीएमएच ले गए जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि किशोरी अक्सर मोबाइल पर लगी रहती थी. उसे कई बार पढ़ाई करने को भी कहा गया, पर वह बात नहीं सुनती थी. रविवार की शाम को भी उसकी मां ने मोबाइल पर समय बिताने के लिए फटकार लगाई थी. जिसके बाद वह अपने कमरे में गई और पंखे के सहारे फांसी लगा ली. जब सब उसे खाना खाने के लिए खोजने के लिए गए, तो देखा कि उसका कमरा अंदर से बंद है. दरवाजा तोड़ने पर उसे फंदे से लटकता पाया.




