जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह कल्याण नगर स्थित एग्रीको कॉलोनी में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शुक्रवार दोपहर की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी अनुसार भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी संगीता कुमारी (20) शुक्रवार अपने प्रेमी को फोन कर रही थी. वह बार-बार फोन करने के बाद भी बात करने से इनकार कर दिया. तभी गुस्से में आकर संगीता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने संगीता को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आत्महत्या की पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.







